Follow Us:

सोनिया या प्रियंका गांधी चाहे तो जा सकती हैं हिमाचल से राज्यसभा

desk |

  • राज्यसभा की सीट खाली होने पर बोली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,
  • केंद्रीय बजट से नहीं ज्यादा उम्मीदें, पिछ्ले वर्ष भी हिमाचल के साथ हुआ सौतेला व्यवहार।

    हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है, जिसको लेकर 27 फरवरी को चुनाव होना है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी के इस सीट से राज्यसभा में जानें की चर्चा है, जिसको लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सोनिया या प्रियंका गांधी चाहे तो हिमाचल प्रदेश से सांसद के रूप में राज्यसभा जा सकते हैं। दोनों नेताओं से मंत्रणा के बाद इस पर अन्तिम निर्णय लिया जाएगा।

वहीं केन्द्रीय बजट को लेकर भी प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। पिछ्ले वर्ष के बजट में भी हिमाचल को अपेक्षाओं के अनुरूप बजट प्रावधान नहीं हुआ। आपदा में भी केन्द्र ने प्रदेश को मदद नहीं की जबकि 12 हज़ार करोड़ का नुक्सान प्रदेश को हुआ है।