Follow Us:

कुल्लूः चण्डीगढ़ की सोनिका बनी न्यू ईयर क्वीन

गौरव, कुल्लू |

हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम की ओर से मनाली के क्‍लब हाउस में आयोजित न्यू ईयर क्वीन का ताज चणडीगढ़ की सोनिका के सिर सजा है। सोनिका को न्यू ईयर क्वीन-2020 चुना गयाऔर पर्यटन निगम के डीजीएम अनिल तनेजा ने सोनिका को ताज पहनाकर सम्मानित किया और केक कटवाया। उनको परिवार संग पर्यटन निगम के होटल में दो दिन नि:शुल्क ठहरने का भी न्योता दिया गया। पर्यटन निगम के क्लब हाउस में सैलानियों का स्वागत कुल्‍लवी वाद्ययंत्रों की धुन में टोपी और मफलर पहनाकर किया। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए निगम की ओर से यह आयोजन किया गया था।

इसके अलावा मनाली के क्‍लब हाउस में नववर्ष की पूर्व संध्‍या पर लेमन डांस सहित अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रात 11:30 बजे तक चली इस प्रतियोगियता में कई सैलानियों ने भाग लेकर माहौल को रंगीन बनाया। सैलानियों के कदम कुल्लवी वाद्य यंत्र की धुन पर खूब थिरके।

लेमन डांस में भी चंडीगढ़ के मिसेज एंड मिस्टर संजय शर्मा ने बाजी मारी। बैलून डांस प्रतियोगियता में दिल्ली के मिसेज शालिनी और मिस्टर संजय विजयी रहे, जबकी बेस्ट डांस कपल का खिताब अहमदाबाद की मिसेज शिल्पा और मिस्टर अतुल ने जीता। पर्यटन निगम के डीजीएम अनिल तनेजा में सभी विजेताओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया, जबकि न्यू ईयर क्वीन रही सोनिका मोदी को ताज पहनाकर सम्मनित किया। इसके अलावा मनाली के माल रोड़ पर भी नववर्ष की रात को खूब धमाल मचा। देश के कौने-कौने से आए हुए सैलानियों ने नए साल का जश्न बडे़ जोरो शोरो से मनाया।