हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज़ हो गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी के बाद सप्ताह भर में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना भी बढ़ गई है। जिसको लेकर प्रदेश की राजधानी शिमला से लेकर दिल्ली तक मंत्री पद के चाहवान अपनी-अपनी गोटियां फिट करने में लगे हुए है। कुछ नेता तो कोरोना काल के बीच दिल्ली दौड़ भी लगा रहे है और मंत्रिमंडल में अपने को फ़िट करने का तंत्र भिड़ा रहे है।

ख़बर तो ये भी है कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ विभागों में भी फ़ेरबदल हो सकता है। यहां तक कि मंत्री पद से किसी की छुट्टी भी हो सकती है। राजनीतिक गलियारों में कई नामों पर मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा है। तीन मंत्री पद खाली है। जिनको भरने के लिए भाजपा क्षेत्रीय समीकरण से लेकर जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल विस्तार करेगी। सिरमौर जिला से प्रदेशाध्यक्ष देकर भाजपा ने ये संकेत तो दे दिए है कि अब मंत्रिमंडल में निचले हिमाचल को तरज़ीह दी जाएगी।

वैसे मंत्रिमंडल विस्तार में राकेश पठानियां, रमेश धवाला, डॉ राजीव बिंदल, विक्रम जरियाल, कमलेश कुमारी, रीता धीमान, नरेंद्र बरागटा, सुखराम चौधरी, विनोद कुमार व नरेंद्र ठाकुर जैसे कई नाम दौड़ में है। लेकिन मुख्यमंत्री की पसंद व क्षेत्रीय संतुलन भी मायने रखता है। हां सिरमौर जिला को अध्यक्ष मिलने के बाद अब मंत्रिमंडल में शामिल करने की संभावनाएं कम हो गई हैं। मंडी से मुख्यमंत्री स्वयं है इसलिए मंडी में भी इसकी उम्मीद गौण ही है।

ऊना, बिलासपुर, सोलन ,किन्नौर, स्पिति औऱ कुल्लू से मंत्रिमंडल के लिए संतुलन है न बड़ा चेहरा ऐसे में कांगड़ा, हमीरपुर और चम्बा को मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिल सकती हैं। बाकी जिस तरह से चोंकाने वाले फ़ैसले भाजपा के रहे है ऐसी परिस्थितियों में मंत्रिमंडल विस्तार में भारी उलटफेर हो ऐसी संभावनाओं से भी इंकार नही किया जा सकता है। अधिकतर फ़ैसले आलाकमान लेती है जिनका सीएमओ तक को पता नहीं होता है।

Kangra Tractor Accident: कांगड़ा जिले के हरसर, पुलिस थाना जवाली में एक सड़क हादसे में…
ShimlaControversy: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद विवाद के बीच देवभूमि संघर्ष समिति बाहर…
Himachal Pradesh Young Athletes: मंडी जिले के केलोधार की ईशा ठाकुर ने अंडर-14 श्रेणी में…
2800 JBT TGT Recruitment: हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी शिक्षकों…
एजेंसी/भाषा Ratan Tata Life: रतन टाटा भारत के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक…
Ratan Tata death: भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में से एक और टाटा संस…