हिमाचल

अब गूगल पे और क्यूआर कोड से भी मिलेगा डिपुओं में राशन, जल्द होगी शुरुआत

हिमाचल सरकार अब प्रदेश के 19 लाख राशनकार्ड धारकों के लिए नई व्यवस्था करने जा रही है। इसके तहत अब डिपो राशन उपभोक्ताओं को गूगल पे और क्यू-आर कोड के माध्यम से भी राशन मिल सकेगा। हालांकि अभी तक कैश के साथ भी राशन मिलना जारी रहेगा, लेकिन साथ ही साथ डिजिटल पेमेंट के जरिये भी राशन लिया जा सकेगा।

इसका उपयोग करने से राशन डिपो मालिकों को भी सरकार के खाते में पैसे जमा करवाने का झंझट कम रहेगा और किसी तरह की कालाबाजारी भी नहीं हो सकेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खाद्य आपूर्त विभाग की ओर से 50 डिपो में चल रहे सफ़ल प्रयोग के बाद अब सरकार ने सभी डिपुओं में इसे लागू करने का फैसला लिया है।

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले सचिव सी पालरासू ने कहा कि डिपुओं में क्यूआर कोड जारी करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आने वाले दिनों में कैश पर राशन की सुविधा को कम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने डिपो होल्डर्स को भी निर्देश दिए हैं कि वे महीने की 5 तारिख तक राशन लेकर इंडेंट कटवा लें ताकि सप्ताह के अंदर सप्लाई पहुंच सके।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago