Follow Us:

टेक्नोमेक के 6 हज़ार करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश करने वाले SP साइबर क्राइम संदीप धवल को उत्कृष्ट सम्मान

पी.चंद, शिमला |

हिमाचल के पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम संदीप धवल को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्कृष्ट जांच के सम्मान के लिए चुना है। देश के विभिन्न राज्य पुलिस एवं केंद्रीय अनुसंधान संगठनों के 21 महिला अधिकारियों सहित कुल 121 अधिकारियों को यह पदक दिया जाएगा। कारोना काल के चलते अभी सिर्फ इनको अवार्ड के लिए चुना है। अवार्ड देने की तिथि अभी तय की जाएगी। हिमाचल से यह गौरव प्राप्त करने वाले संदीप धवल एकमात्र पुलिस अधिकारी हैं।

धवल साल 2016 में साइबर क्राइम के एएसपी बनाए गए थे। हाल ही में उनकी पदोन्नति एसपी के पद पर हुई है। इन्होंने सिरमौर जिला के पांवटा  में हुए टेक्नोमेक के 6 हज़ार करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश किया था। संदीप धवल ने साइबर क्राइम में ऑनलाइन ठगी के ओर भी कई मामलों को सुलझाया ओर ठगी के शिकार लोगों को ठगी की रकम वापस दिलवाई। ठगी के शिकार मामलों में साइबर पुलिस 2020 में अभी तक 40 लाख रुपये रिफंड करवा चुकी है। प्रदेश में बढ़ते साइबर क्राइम के मामले पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती है।