Categories: हिमाचल

प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाया जाएगा विशेष अभियान: मुख्य सचिव

<p>प्रदेश में नशे के खिलाफ 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक एक माह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को इस अभियान का नोडल विभाग बनाया गया है। मुख्य सचिव डॉ. श्रीकान्त बाल्दी ने आज यहां इस अभियान के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों विशेषकर स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, युवा सेवाएं एवं खेल, गृह, पुलिस विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसायटी और नेहरू युवा केन्द्र संगठन के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।</p>

<p>उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य सरकार प्रदेश में नशे की रोकथाम के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। विभिन्न विभागों द्वारा इस सम्बन्ध में पहले से ही कई कार्यक्रम व गतिविधियां चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नशा समाज को विशेषकर युवाओं को विशेष रूप से प्रभावित करता है तथा सभी लोगों को मिलजुल कर नशे के खिलाफ अभियान चलाना होगा ताकि इस बुराई को समाज से जड़ से उखाड़ा जा सके।</p>

<p>बैठक में उपस्थित सभी विभागों के प्रतिनिधियों को इस अभियान की समय पर तैयारी करने तथा विभिन्न कार्यक्रम व गतिविधियां निर्धारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशे के व्यापार पर रोक लगाने की दिशा में और भी कड़े कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को समाज में नशे की आदत से छुटकारा पाने और विकासात्मक गतिविधियों में शामिल होने में लोगों में जागरूकता लाने के भी प्रयास किए जाने चाहिए।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

8 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

9 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

9 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

10 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

11 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

11 hours ago