हिमाचल

स्पीति: मटर और सेब सीजन शुरू, आढ़तियों का अब पुलिस थाने में पंजीकरण अनिवार्य

स्पीति में मटर और सेब सीजन शुरू होने के चलते यहां आने वाले आढ़तियों  का अब पुलिस थाने में पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। टी ए सी सदस्य केशंग  रापचिक की अध्यक्षता में स्थानीय युवाओं का प्रतिनिधिमंडल  मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन से मिला ।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हर साल की तरह सेब और मटर की खरीद के लिए स्पीति घाटी में आढ़ती आते है। कई आढ़ती किसानों से मटर और सेब की खरीद कर लेते है लेकिन पूरे रुपए नहीं देते है ।
कुछ राशि एडवांस के तौर पर किसानों को दे दी जाती है और शेष राशि बाद में देने की बात कह देते है लेकिन बाद में राशि देते नहीं है। इस वजह जब किसान अपनी फसलों के रुपए आढ़ती से मांगे तो किसानों को डराते धमकाते है।  कई किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. ऐसे में इन आढ़तियों का स्पीति में आने पर पुलिस में कोई पंजीकरण नहीं होता है।
अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने जानकारी देते हुए कहा प्रतिनिधिमंडल ने उक्त समस्या को उठाया है। डीएपी काजा को आदेश दिए गए है कि स्पीति में सेब मटर की खरीद करने के लिए आने वाले आढ़तियों का पंजीकरण काजा पुलिस स्टेशन में अनिवार्य कर दिया है। स्पीति के किसानों से भी अपील है कि  जिन आढ़तियों का पुलिस थाने में  पंजीकरण नहीं है । उन्हें  मटर और सेब को  ना बेचे।
Kritika

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

13 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

13 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

13 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

13 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

20 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

20 hours ago