Categories: हिमाचल

स्पीति की EVM भी पहुंची भुंतर, स्ट्रांग रूम में रखी गई

<p>लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र के स्पीति क्षेत्र की EVM मशीनें भी आज हैलीकाप्टर के माध्यम से भुंतर पहुंचा दी गई है। सुबह हैलीकॉप्टर ने भुंतर एयरपोर्ट से स्पीति के काजा के लिए उड़ान भरी और काजा में लैंडिंग करने के बाद ईवीएम मशीनों को हैलीकाप्टर में डाला गया और उसके बाद उन्हें भुंतर पहुंचाया गया। जहां ईवीएम मशीनों को जनजातीय भवन भुंतर में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।</p>

<p>गौर रहे कि जनजातीय जिला लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र में संपन्न मतदान प्रक्रिया के बाद यहां दो स्ट्रांग रूम बनाए गए थे जिनमें एक केलांग और एक काजा में शामिल है। जिनमें से केलांग की EVM मशीनों को हैलीकॉप्टर के माध्यम से शुक्रवार को ही भुंतर लाया गया था लेकिन आज स्पीति की ईवीएम मशीनों को भी भुंतर पहुंचाया गया है।</p>

<p>भुंतर के&nbsp; जनजातीय भवन में 18 दिसम्बर को मतगणना होगी तब तक EVM मशीनें यहां कड़ी सुरक्षा में रखी जाएगी। ज़िला में 93 मतदान केन्द्र बनाएं गए थे जिसमें से 63 मतदान केंद्र लाहौल क्षेत्र के अन्तर्गत तथा 30 पोलिंग बूथ स्पीति घाटी के तहत स्थापित किए गये थे।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

4 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

5 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

5 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

5 hours ago