<p>सीएम जयराम ठाकुर ने कहा की प्रदेश सरकार स्पेशल ओलंपिक भारत हिमाचल प्रदेश को खेल संघ का दर्जा देने और राज्य खेल नीति में बोद्धिक रूप से अक्षम लोगों को शामिल करने की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां अपने निवास ओकओवर में उनसे मिलने आए स्पेशल ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कही। प्रदेश के यह विशेष खिलाड़ी इस साल 14 से 21 मार्च तक अबु धाबी में आयोजित होने वाले 15वें विश्व स्तरीय ग्रीष्म खेल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं।</p>
<p>जयराम ठाकुर ने कहा कि स्पेशल ओलंपिक हिमाचल प्रदेश ने मनाली तथा नारकण्डा में स्पेशल ओलंपिक भारत के लिए शीतकालिन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।</p>
<p>इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य कल्याण विभाग की ओर से सभी 7 खिलाड़ियों को 25-25 हजार रुपये के चैक प्रदान किए। इन खिलाड़ियों में निशा, विनोद, अभिषेक, चिराग, शुभम, पूजा तथा रघुनाथ शामिल है। इसके अतिरिक्त जतिन सूद ने भी इस आयोजन में संयुक्त सहयोगी के रूप में भाग लिया।</p>
<p> </p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…