मंडी: हिमाचल प्रदेश हाल ही में हुई लगातार भारी बारिश के कारण विनाशकारी प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं और जिन्हें सहायता की सख्त जरूरत है। इस भारी बारिश से राज्य के लोगों के जीवन और संपत्ति को व्यापक क्षति हुई है।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने अधीन विभिन्न विभागों ,सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों व स्वायत्त निकायों, नियमित ,अनुबंध कर्मचारियों सहित पेंशनरों का 1 दिन का वेतन/पेंशन आपदा राहत कोष में काटने के निर्देश जारी किए हैं।
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के सभी कर्मचारियों ने अपने 1 दिन का वेतन 1,42,926 रुपए का चेक विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति आचार्य अनुपमा सिंह द्वारा आपदा राहत कोष में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दिया गया। आपदा की इस घड़ी में विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए इस योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने सरकार की तरफ से आभार व्यक्त किया।
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…