Follow Us:

फोर्टिस कांगड़ा में बम निरोधक दस्ते ने की मॉकड्रिल, स्क्वायड टीम ने किया बम डिफयूज

|

फोर्टिस कांगड़ा में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल का संयोजन फोर्टिस कांगड़ा के सिक्योरिटी स्टाफ एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी ठाकुर सिंह पटयाल और धर्मशाला से बम निरोधक दस्ते द्वारा किया गया। इस मॉकड्रिल में बम स्क्वायड टीम के प्रभारी श्याम सिंह ने बम को सफल तरीके से डिफ्यूज किया।

स्क्वायड टीम के प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि इस मॉकड्रिल का उद्देश्य भविषय में यदि अस्पताल या किसी अन्य जगह पर संदिग्ध वस्तु को देखा जाए तो उस स्थिति से कैसे निपटा एवं काबू पाया जा सकता है।

उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से हर पहलू पर विस्तृत जानकारी दी। इस सफल मॉकडिल के उपरांत फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के डायरेक्टर अमन सोलोमन ने कहा कि इस प्रकार के मॉकड्रिल भविषय में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए कारगर रहते हैं।