हिमाचल

श्री रेणुका अंतरराष्ट्रीय मेला हुआ सम्पन्न, राज्य पाल ने कंधा देकर किया देव-पालकियों को रवाना

सिरमौर जिला में 6 दिवसीय श्री रेणुका अंतरराष्ट्रीय मेला देव पालकी विदाई के साथ ही सम्पन्न हो गया. राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर आज दोपहर को श्री रेणुका पहुंचे. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.

उसके बाद उन्होंने भगवान परशुराम मंदिर व रेणुका  मंदिर में पूजा अर्चना की और बाद में परम्परा के अनुसार देव पालकियों को कन्धा देकर अपने पाने स्थानों के लिए रवाना किया.

वहीं, 3 नवंबर से 8 नवंबर तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय मेले में अनेक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए और अनेक खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयी. ऐसा माना जाता है कि भगवान परशुराम कार्तिक की दशमी को अपनी माता रेणुका से मिलने आते हैं और कुछ दिन अपनी माता के साथ बिताकर कार्तिक पूर्णिमा को वापिस चले जाते हैं.

इसी को लेकर श्री रेणुका में यह अंतर्राष्ट्रीय मेला आयोजित किया जाता है. जिसका आज समापन राज्य पाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने परम्परा अनुसार किया.

Kritika

Recent Posts

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

2 hours ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

5 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

5 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

5 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

22 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

22 hours ago