Follow Us:

CM जयराम की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रीमंडल की बैठक शुरू, स्कूल खोलने पर हो सकता है फैसला

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में कैबिनेट मीटिंग शुरू हो गई है। बैठक में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र गर्ग के अलावा सभी मंत्री मौजूद हैं। बैठक में कोरोना की स्थिति पर प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही सरकार प्रदेश में स्कूलों को खोलने पर फैसला ले सकती है। वहीं, अटल टनल रोहतांग के लिए सुरक्षा वाहने खरीदने पर भी कैबिनेट में मुहर लग सकती है।

इसके अलावा कैबिनेट में हिमाचल पुलिस नियम 2021 पर चर्चा होने की उम्मीद है। कई स्थानों पर अग्निश्मन चौकियों को खोलने पर निर्णय लिया जा सकता है। कैबिनेट में पशुपालन विभाग में आउटसोर्स आधार पर पद भरने पर मोहर लग सकती है। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में की गई घोषणाओं पर भी कैबिनेट में मुहर लगेगी।