हिमाचल

राज्य कंप्यूटर शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से राज्य कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में भेंट की और उच्च न्यायालय में उनके मामले में तेजी लाने के दृष्टिगत दृढ़ प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के गंभीर प्रयासों के कारण मामले का फैसला कंप्यूटर शिक्षकों के पक्ष में हुआ है और इससे 1324 शिक्षकों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर शिक्षक 2001 से प्रदेश के विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत हैं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने एनपीएस कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है और यह निर्णय राजनीति से प्रेरित न होकर कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की भावना से लिया गया है। उन्होंने कहा कि सीमित वित्तीय संसाधनों और मूसलाधार बारिश से हुई तबाही के बावजूद, राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग की भलाई सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लेना जारी रखेगी।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago