Categories: हिमाचल

प्रदेश के कर्मचारी कोरोना रिलीफ फंड में देंगे एक दिन का वेतन, सरकार का करेंगे पूरा सहयोग

<p>प्रदेश के पौने तीन लाख कर्मचारी प्रदेश सरकार का कोरोना वायरस को लेकर पूरा सहयोग करेंगे। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एनआर ठाकुर ने दी। उन्होंने प्रदेश के पौने तीन लाख कर्मचारियों से अपील की है कि वह इस आपदा की घड़ी में सरकार के खाते में अपना 1 दिन का वेतन जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस एक बहुत बड़ी महामारी है और इस महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सभी कर्मचारियों को भरपूर सहयोग करना होगा ।</p>

<p>इस जानलेवा वायरस की रोकथाम के लिए सरकार को कई प्रकार के नए काम करने हैं और स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की खरीद भी करनी है। प्रदेश का कर्मचारी हमेशा आपदा के समय सरकार के साथ खड़ा हुआ है और इस बार भी तमाम कर्मचारी एकजुट होकर इस आपदा के समय में सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़े हो जाएं । अपने एक दिन का वेतन सरकार के खाते में जमा होने से सरकार को वित्तीय तौर पर मदद मिलेगी और उन गरीब असहाय लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा जो इस समय मदद के लिए हाथ फैलाए हुए हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयास से कोरोना वायरस पर विजय प्राप्त करने के लिए प्रदेश के तमाम कर्मचारी काम कर रहे हैं और भविष्य में भी सरकार के साथ इसी तरह आपदा के समय खड़े रहेंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

15 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

15 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

16 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

18 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

18 hours ago