Follow Us:

ऊनाः प्रदेश वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने अजौली में सडक़ का किया शिलान्यास

दीक्षा बैंस, ऊना |

प्रदेश वित्त आयोग के चेयरमैन सतपाल सत्ती ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के गांव अजौली में 21 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का शिलान्यास किया। यह सडक़ 440 मीटर कंक्रीट की बनेगी। उन्होंने बताया अजौली के भटोली कॉलेज के पीछे से छतरपुर गांव तक 60 लाख रुपए की लागत से बनाई जा रही सडक़ का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है।

इस दौरान अजौली के युवक मंडल ने सतपाल सिंह सत्ती के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं जिसके हल के लिए सत्ती ने मौके पर ही अधिकारियों को आदेश दिए। उन्होंने 64 लाख से बनने वाली सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर बीजेपी मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।