<p>प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था किसानों और बागवानों पर टिकी है। प्रदेश में 3 महिनों से बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है। जिस कारण किसान और बागवान काफी परेशान हैं। किसानों की फसलें खराब हो गई हैं। संजय चौहान ने प्रदेश की नवनियुक्त सरकार से आग्रह किया है कि वह केंद्र सरकार से सुखा राहत के लिए आग्रह करें। जिससे किसानों और बागवानों को सहायता एवं राहत मिलें।</p>
<p>चौहान ने कहा की हिमाचल में बहुत से लोग कृषि और बागवानी पर निर्भर करते हैं। प्रदेश में 3 महिनों से बारिश न होने की वजह से किसानों की फसलों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा है । इतना ही नहीं आम जनता को भी इसका नुकसान सहना पड़ रहा है। सुखे के कारण सभी फलों और सब्जियों के दाम दुगने हो गए हैं। क्योंकि किसानों की फसलें खराब हो गई। महंगाई के कारण आम जनता खाने की चीजें तक नहीं खरीद पा रही है। आज भारत में महंगाई चरण सीमा पर है जिसने देश की गरीब जनता की कमर तोड़ के रख दी है। रोजमरा की चिजों के भाव आसमान छू रहे हैं।</p>
<p>अंतरराष्टीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत सबसे निचले स्तर पर है इसके बावजूद पैट्रोल- डीजल की कीमत देश में रिर्काड तोड़ उंच्चाई पर पहुंच गई हैं। घरेलू उत्पाद महिलाओं के लिए भारी पड़ रहे हैं।</p>
<p>उन्होंने ने कहा की समय से बारिश न होने की वजह से प्रदेश सुखे की चपेट में है। जिससे सब्जियों में बिमारियां और सेब की फसल के लिए समय पर बर्फ न पड़ने पर बहुत भारी नुकसान होने वाला है ।</p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…