Follow Us:

HPSEB कर्मचारियों को प्रदेश सरकार का तोहफा

समाचार फर्स्ट |

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को तोहफों की झड़ी लगा दी है। आज यानी बुधवार को प्रदेश सरकार ने  विद्युत कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने राज्य बिजली बोर्ड में कार्यरत 1500 से अधिक अनुबंध कर्मचारियों का वेतन बढ़ा दिया है।

जानकारी के मुताबिक  बोर्ड प्रबंधन ने अनुबंध कर्मियों को दी जाने वाली ग्रेड पे में 25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद अब अनुबंध पर नियुक्त कर्मियों को 50 फीसदी की जगह 75 फीसदी ग्रेड पे मिलेगी। बोर्ड प्रबंधन की ओर से जारी अधिसूचना से अनुबंध कर्मियों के वेतन में 350 रुपए से लेकर 700 रुपए की प्रतिमाह बढ़ोतरी होगी।