Categories: हिमाचल

शिमलाः राज्य रेडक्रॉस सोसायटी ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन, करीब 50 यूनिट रक्त किया एकत्रित

<p>शिमला में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर राज्य रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया जो राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं। राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डॉ साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। शिविर में करीब 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस शिविर में विभिन्न गैर सरकारी संगठनों और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिविर के सफल आयोजन में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, शिमला के चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टॉफ का योगदान रहा।</p>

<p>इस मौके पर, राज्यपाल ने कहा कि हर साल 14 जून विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 2004 में स्थापित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के लिए जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्ल लैंडस्टेनर वही साइंटिस्ट हैं। जिन्होंने ब्लड ग्रुप सिस्टम से दुनिया को अवगत करवाया। ब्लड ग्रुप्स का पता लगाने के लिए कार्ल लैंडस्टेनर को 1930 में नोबल पुरस्कार से भी नवाजा गया। कार्ल लैंडस्टेनर का जन्मदिन 14 जून को हुआ था, उन्हीं के जन्मदिन के दिन रक्तदाता दिवस मनाया जाता है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

39 seconds ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

19 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

1 hour ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago