हिमाचल

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

  • बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने किया विरो
  • बैठक में बिना इजाजत घुसा दुकानदार

Shimla: नगर निगम शिमला की मासिक बैठक महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में बचत भवन में हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह की रिज पर प्रतिमा लगाने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसला लिया गया हुई। बैठक में प्रस्ताव पास हुआ है कि रिज मैदान के दौलत सिंह पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित होगी। बैठक में संजोली मस्जिद विवाद के दौरान नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का सभी पार्षदों ने विरोध किया । इसके साथ कि बैठक में लक्कड़ बाजार के दुकानदार के बिना इजाजत घुस जाने पर भी हंगामा मच गया। जिसपर महापौर सुरेंद्र चौहान ने तुरंत बिना इजाजत घुसे दुकानदार को बाहर निकाला
मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। शिमला में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। रिज मैदान पर राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमाएं लगी हुई हैं। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा दौलत सिंह पार्क में स्थापित की जाएगी। हालांकि हाउस में यह तय नहीं किया गया है कि प्रतिमा कितनी बड़ी होगी और इसमें कितना खर्च होगा। इस विषय पर अब जिला प्रशासन को नगर निगम ने पत्र भेज दिया है। बता दें कि नगर निगम को सिर्फ स्थान देना था और बाकि प्रतिमा को लगाने का सारा काम प्रदेश सरकार स्वयं करेगी। वहीं संजौली मस्जिद विवाद में पानी खोलने पर एमसी कर्मचारियों पर दर्ज मामले को लेकर सुरेंद्र चौहान ने का की यह एक लीगल मैटर है इस मामले में जो भी कर्मचारी हिट में होगा वह किया जाएगा और अगर आवश्यकता होगी तो सरकार पुलिस प्रशासन से बात की जाएगी।महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि बिना अनुमति के एक व्यक्ति अदन में घुस गया का था।उन्होंने कहा कि बिना अनुमति सदन में कोई आ नही सकता ।उन्होंने कहा कि उसे तुरंत सदन से निकाल दिया गया।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

1 hour ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

2 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

3 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

17 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

18 hours ago

अब पहली तारीख को वेतन, 9 को पेंशन

Shimla: सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर तथा पेंशन का भुगतान 9…

21 hours ago