Categories: हिमाचल

रोहतांग दर्रे पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, एंबुलेंस स्टाफ ने की सफल डिलीवरी

<p>जिला कुल्लू के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति और कुल्लू को जोड़ने वाले रोहतांग दर्रा में रात 11 बजकर 50 मिनट पर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला ने बच्चे को उस समय जन्म दिया जब उसे उदयपुर अस्पताल से कुल्लू के लिए रैफर किया था। लेकिन और यह प्रसव 108 एंबुलेंस में करवाया गया है।</p>

<p>जब महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से कुल्लू लाया जा रहा था कि रास्ते में रोहतांग दर्रा के समीप महिला की पीड़ा और तेज हो गई। ज्यादा पीड़ा होने पर 108 के EMT और पायलट ने महिला का प्रसव एंबुलेंस में ही करना बेहतर समझा। महिला की हालत बिगड़ता देख 108 में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन मान चंद और वीर सिंह ने महिला अनीता देवी 26 साल गांव रतौली उदयपुर का सफल प्रसव रात करीब 11:50 रोहतांग टॉप पर ही करवा दिया।</p>

<p>महिला ने एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया है। महिला और बच्चे को सुबह करीब साढे़ 3 बजे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों डॉक्टरों की निगरानी में है। डॉक्टर ने महिला को इसलिए रैफर किया था कि बच्चे की हार्ट वीट ज्यादा थी इसलिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रैफर कर महिला को लाया जा रहा था कि तबीयत खराब होने से प्रसव रोहतांग दर्रा में ही करवाना पड़ा।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम

जिला चम्बा के पांगी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांग्रेस पार्टी के…

9 mins ago

मण्डी के आकाश वर्धमान टेक्सटाइल में बने वाईस प्रेजिडेंट

जिले के सरकाघाट उपमंडल में बलद्वाड़ा के रहने वाले आकाश ठाकुर ने एक नया आकाश…

13 mins ago

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

3 hours ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

6 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

7 hours ago