हिमाचल

सुजानपुर के भाजपा नेता ने कांग्रेस पार्टी का थामा दामन

हमीरपुर ( सुजानपुर): सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड बीड़ बगेहड़ा से संबंध रखने वाले भाजपा नेता इंस्पेक्टर प्यार चंद ठाकुर ने विधायक कैप्टन रंजीत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में आस्था जताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष एक दर्जन के क़रीब समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।

प्यार चंद भारतीय जनता पार्टी में महत्वपूर्ण औहदों पर रह चुके हैं तथा वर्तमान में सुजानपुर भाजपा मंडल कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष हैं । मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता प्यार चंद व उनके समर्थकों को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में सभी का स्वागत किया । उनके साथ रंगड़ पंचायत के प्रधान व भाजपा ग्राम केंद्र अध्यक्ष संजीव कुमार, ग्राम केंद्र अध्यक्ष सुभाष चन्द ठाकुर, भाजपा नेता कैप्टन मेहर चन्द चौहान, रिटायर्ड हेड टीचर राजिंदर कुमार, सूबेदार संजय शर्मा, भाजयुमो के विकास लोहिया, रिटायर्ड एसडीओ राज कमल, भाजपा बूथ अध्यक्ष रंजीत सिंह , एक्स प्रधान रवि कुमार, एक्स नेवी रवि चंदेल, मन की बात प्रमुख भाजपा के नेता सन्तोष कुमार लोहिया सहित सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा भी उपस्थित रहे।

Kritika

Recent Posts

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

2 mins ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

11 mins ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

14 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

15 hours ago

रैगिंग के आरोपी विद्यार्थी की बिना वारंट के होगी गिरफ्तारी, हो सकती है तीन साल की सजा

  Hamirpur:होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान…

15 hours ago

कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

  Hamirpur: महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट…

15 hours ago