हिमाचल

संकट के समय राजनीति ना करे कांग्रेस: चौधरी

सिरमौर: भाजपा नेता एवं विधायक सुखराम चौधरी ने पांवटा साहिब विधानसभा का दौरा किया और भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। सलवाला पंचायत में उन्होंने राहत सामग्री का वितरण भी किया, इस दौरान कुल सुखराम चौधरी ने 47 घरों से संपर्क किया।

सुखराम ने कहा इस आपदा के समय भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्ण रूप से जन सेवा में लगे हैं, कल से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का तीन दिवसीय दौरा भी हिमाचल प्रदेश में शुरू होने जा रहा है जब वह घर घर जाकर इस भारी नुकसान का जायजा भी लेंगे और जनता की समस्याएं सुनेंगे।

कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी मंडी और कुल्लू दौरे पर रहने वाले हैं, वह भी जनता से मिलेंगे। इस दौरान वह आपदा के समय हिमाचल प्रदेश में हुए नुकसान का जायजा लेंगे।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र मंत्री अमित शाह ने भी हिमाचल प्रदेश का कुशल क्षेम जाना और हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। पर हिमाचल की कांग्रेस सरकार केवल मात्र इस संकट की घड़ी में दोषारोपण की राजनीति कर रही है और इसे एक अफसर बनाने का प्रयास कर रही है। हम कांग्रेसी नेताओं से कहना चाहते हैं कि आपदा के समय केवल मात्र जनता की सेवा करें ना कि कोई राजनीति करने का प्रयास करें।

Kritika

Recent Posts

शिमला संसदीय सीट से प्रत्याशी सुरेश कुमार ने भरा नामांकन

राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी ने शिमला संसदीय सीट के प्रत्याशी सुरेश कुमार ने आज शिमला…

3 hours ago

ढली फल मंडी मे 600रु तक प्रति बॉक्स बिकी चैरी

राजधानी शिमला की ढली सब्जी मंडी में रसीली चैरी की धूम है बाग़बानों को चैरी…

3 hours ago

बडूखर की कृति शर्मा एयर इंडिया में केबिन क्रू

हिमाचल की विधानसभा क्षेत्र इंदौरा की ग्राम पंचायत बडूखर की कृति शर्मा एयर इंडिया में…

4 hours ago

राकेश चौधरी का निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

विधानसभा उपचुनाव धर्मशाला से कांग्रेस का उम्मीदवार Devender jaggi का नाम घोषित होते ही भाजपा…

4 hours ago

हरियाणा प्रकरण के बहाने हिमाचल भाजपा पर रोहित ठाकुर का तंज

देश में सातवें और आखिरी चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है. इसी…

4 hours ago

पहाड़ों में मिलेगी गर्मी से राहत, छह दिन बरसेंगे बादल

आने वाले छह दिन तपती गर्मी से राहत मिलती रहेगी। वीरवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय…

6 hours ago