हिमाचल

कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा को प्रतिबद्व सुख की सरकार: RS बाली

नगरोटा बगवां: राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्व है, यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कर्मचारियों को उनके देय लाभ समय पर मिलें। यह उद्गार शनिवार को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने नगरोटा के ओबीसी भवन में आयोजित हिमाचल पथ परिवहन निगम की इंटक महासंघ संगठन यूनियन के राज्य स्तरीय सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि सुख की सरकार कर्मचारियों की हितैषी रही है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की कई लंबित मांगों को पूर्ण किया है तथा समय समय पर बेहतर सुविधाएं देने के लिए भी तत्परता के साथ कार्य किया है।

आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र के 61 मील में हिमाचल पथ परिवहन निगम का विश्राम गृह भी निर्मित किया जाएगा ताकि एचआरटीसी के कर्मचारियों को ठहरने की बेहतर सुविधा मिल सके। आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के परिवहन क्षेत्र में सुधार के लिए नवीन पहल के साथ कदम उठा रही है। लोकप्रिय पर्यटन स्थलों से हिमाचल में पर्यावरण संरक्षण और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शुमार है। उन्होंने कहा कि परिवहन क्षेत्र में भी व्यापक परिवर्तन लाने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र को पूरे हिमाचल प्रदेश में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना है इसके लिए विकास पुरुष स्वर्गीय श्री जीएस बाली की सोच के अनुसार काम करते हुए जल्द ही विधानसभा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की योजनाएं शुरू की जाएंगी।

इससे पहले हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की राज्य स्तरीय इंटक महासंघ संगठन कर्मचारी यूनियन के प्रधान उमेश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए यूनियन की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा यूनियन की ओर से मांग पत्र भी मुख्यातिथि को सौंपा गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप रियाड, शहरी कांग्रेस कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज दूसेजा, कमेटी के सदस्य, डीएम एचआरटीसी पंकज चड्डा, प्रधान उमेश शर्मा, उप प्रधान रविंद्र सिंह जट, प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार सहित सम्मेलन में एचआरटीसी यूनियन की राज्य स्तरीय इकाई के पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित रहे।

Kritika

Recent Posts

“माँ……..सूक्ष्म शब्द…….गहन विश्लेषण”

माँ कितना सूक्ष्म शब्द है, पर उसके भीतर छिपी गहराई, विशालता और प्रगाढ़ता कितनी अनंत…

6 hours ago

पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर: जयराम ठाकुर

हमीरपुर: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के समर्थन में आयोजित…

7 hours ago

मंडी: दिव्यांगों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

मंडी, 11 मई: हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था मंडी ने दिव्यांगों व महिलाओं के लिए तीन…

8 hours ago

देश की तस्वीर पीएम मोदी की नीतियों के कारण बदली है: राजीव

गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, दलित, शोषित, युवा और किसान इनकी तस्वीर पीएम मोदी की नीतियों…

8 hours ago

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन को एमसीएमसी से अनुमति लें: डीसी

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन को एमसीएमसी से अनुमति लें: डीसी राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों…

8 hours ago

मुख्य न्यायाधीश ने देहरा में न्यायिक परिसर की रखी आधारशिला

मुख्य न्यायाधीश ने देहरा में न्यायिक परिसर की रखी आधारशिला हाईकोर्ट-जिला न्यायालयों के रिकॉर्ड का…

8 hours ago