हिमाचल

मंडी के तुंगल घाटी की निवासी सुमन बीएसएफ में पहली महिला स्नाइपर

आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। महिलाएं हर जगह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नया इतिहास रच रही है। ऐसा ही इतिहास मंडी जिले की सुमन ने रचा है। मंडी के तुंगल घाटी की निवासी सुमन बीएसएफ में पहली महिला स्नाइपर बनी हैं।

खास बात यह भी है कि 56 पुरुषों के दल में सुमन कुमारी अकेली महिला थी, जिसने स्नाइपर की ट्रेनिंग हासिल की और अपनी बहादुरी का लोहा मनवाया।  8 हफ्तों की यह कठिन ट्रेनिंग सीमा सुरक्षा बल के इंदौर स्थित केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय में दी गई। कठिन प्रशिक्षण में अच्छा रैंक लेकर सब इंस्पेक्टर सुमन ने यह मुकाम हासिल किया है।

बता दें कि अब तक BSF में यह कोर्स किसी भी महिला जवान ने नहीं किया था। सुमन तुंगल घाटी के छोटे से गांव कुटल की रहने वाली हैं। 28 वर्षीय सुमन कुमारी BSF की पंजाब यूनिट में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। 2019 में परीक्षा देने के बाद वह 2021 में बीएसएफ में भर्ती हुईं।

पंजाब में एक प्लाटून की कमान संभालते हुए सीमा पार से स्नाइपर हमलों के खतरे का अहसास होने के बाद सुमन ने स्नाइपर कोर्स का संकल्प लिया। सुमन कुमारी के इस बहादुरी भरे खिताब से तुंगल घाटी में खुशी की लहर है।
सुमन की माता माया देवी और पिता दिनेश कुमार ठाकुर ने कहा कि बेटी की उपलब्धि के बारे में पता चला है और उससे बात भी हुई है. उन्हें अपनी बेटी पर नाज है।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago