Follow Us:

सुमन ठाकुर बनीं नगर परिषद मंडी अध्यक्ष, CM जयराम ने दी बधाई

नवनीत बत्ता |

सुमन ठाकुर को नगर परिषद मंडी का सर्वसम्मती से अध्यक्ष बना दिया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें बधाई दी और सभी पार्षदों का धन्यवाद करते हुए साथ मिलकर मंडी के लिये विकास कार्य करने तथा मंडी को उंचाइयों पर पहुंचाने का आह्वान किया।

सुमन ठाकुर का अध्यक्ष बनना काफी समय से तय माना जा रहा था, क्योंकि नीलम शर्मा के त्यागपत्र के बाद सुमन ठाकुर के अलावा कोई मजबूत पार्षद नहीं था। वहीं, सुमन ठाकुर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की काफी करीबी मानीं जाती है। सुमन ठाकुर के व्यक्तिगत परिचय को देखा जाए तो वो जनता के कार्य करवाने में लगी रहती है। यही कारण है कि सुमन ठाकुर मंडी में लोकप्रिय हैं।