Follow Us:

सिरमौर के सुनील ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॅार्ड, विश्व चैंपियनशिप में की जगह पक्की

नवनीत बत्ता |

जिला सिरमौर के अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा ने 100 किलोमीटर स्टेडियम दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर वर्ल्ड चैंपियनशिप में जगह पक्की कर ली है। गुरुग्राम के ताउ देवी लाल स्टेडियम में रविवार सुबह 5 बजे शुरू हुई दौड़ को सुनील ने 8 घंटे 2 मिनट में पूरा किया। इससे पहले मुंबई के दीपक के नाम यह रिकॉर्ड था। दीपक ने इस दौड़ को 8 घंटे 4 मिनट में पूरा किया था। सुनील को वर्ल्ड चैंपियनशिप में एंट्री मिल गई है। वर्ल्ड चैंपियनशिप 12 सितंबर को नीदरलैंड में होगी।

सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के माइना गांव से संबंध रखने वाले सुनील इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दौड़ों में हिस्सा ले चुके हैं। सुनील असहाय मरीजों के लिए कई बार चैरिटी के बूते लाखों रुपये की धनराशि एकत्रित कर चुके हैं। सुनील ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस दौड़ के बूते उन्हें विश्व चैंपियनशिप का टिकट भी मिल गया है।