Categories: हिमाचल

मुंबई में भारत दर्शन की छात्राओं से मिले सुनील शेट्टी, चेतन भगत

<p>सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत मुंबई पहुंची छात्राओं को आज का दिन एक साथ कई सरप्राइज़ लेकर आया। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुनील शेट्टी को अपने बीच पाकर छात्राओं की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। सुनील शेट्टी ने भारत की मेधावी छात्राओं से बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने कई विषयों पर बातचीत कर उनके सवालों के जवाब दिए।</p>

<p>सुनील शेट्टी से मुलाक़ात के बाद विश्व प्रसिद्ध राइटर चेतन भगत से इन छात्राओं ने मुलाक़ात की। चेतन भगत ने इन छात्राओं से विभिन्न सामाजिक विषयों के साथ-साथ करियर और भविष्य की संभावनाओं पर खुलकर चर्चा कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।</p>

<p>छात्राएं इन दोनों नामी हस्तियों से मिलकर काफ़ी ख़ुश हुईं और इस मुलाक़ात को अपने करियर और उज्जवल भविष्य के लिहाज से काफ़ी सकारात्मक बताया। इसके इसके अलावा भारत दर्शन की मेधावी छात्रायें सेंट्रल रेलवे और चर्चगेट हेरिटेज गैलरी देखने भी गईं जहां से इन्होंने कई ज्ञानवर्धक जानकरियां प्राप्त कीं।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

19 mins ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

1 hour ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

4 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

4 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

5 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

5 hours ago