Categories: हिमाचल

सुरेश भारद्वाज ने कोरोना से निपटने के लिए DDU अस्पताल से मोबाइल एम्बुलेंस को किया रवाना

प्रदेश सरकार कोरोना महामारी से निपटने के लिए सजग है। समय-समय पर लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जा रहा है। शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से मोबाइल एम्बुलेंस को रवाना करने के उपरांत यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने हेल्पेज इंडिया संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस संस्था द्वारा कोविड महामारी शुरू होने से लेकर आज तक प्रवासी मजदूरों, समाज में अन्य पिछड़े वर्गों, बुजुर्गों के लिए निरन्तर कार्य किया किया जा रहा है जो अत्यंत सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि हेल्पेज इंडिया द्वारा दीन दयाल अस्पताल को यह मोबाइल बैन लोगों की जांच के लिए दी गई है। शिमला शहर में रह रहे बुजुर्गों और दिव्यांगजनों जो कोविड की जांच करवाने में अस्पताल आने में असमर्थ है, की सुविधा के लिए यह उत्कृष्ट कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संस्था द्वारा सरकार द्वारा चलाए जा रहे मशोबरा कोविड मरीज केन्द्र में मरीजों के लिए कम्बल भी भेंट किए। इस संस्था द्वारा दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल को 10 हजार मेडिकल किट भी प्रदान की गई। जिला शिमला में कोविड मरीजों की अधिक संख्या बढ़ने का मुख्य कारण लोगों का सामाजिक समारोह में अधिक संख्या में एकत्रित होना और त्यौहारी सीजन में बाजार में निसंकोच घुमना रहा है।

सुरेश भारद्वाज ने बताया कि सरकार द्वारा हिम सुरक्षा अभियान जो पूरे प्रदेश में चल रहा है के तहत अधिकतम जांच और लोगों को जागरूक कर अस्पताल में जांच हेतु भेजना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस अभियान के चलने से लोगों की अधिक जांच हो रही है, जिसके कारण मरीजों की संख्या अधिक बढ़ रही है। यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार द्वारा शहर में ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़-चढ़ कर चलाया जा रहा है। उन्होंने हेल्पेज इंडिया के राज्य प्रमुख डॉ. राजेश का इन उत्कृष्ट कार्यो में संस्था के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शहर की अन्य संस्थाओं को भी इस महामारी के दौरान अपने योगदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कोरोना महामारी के फैलाव को रोकने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

Samachar First

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

4 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

4 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

4 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

4 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

4 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

4 hours ago