Categories: हिमाचल

हिमाचल में संस्कृत विश्वविद्यालय खोलने पर हो रहा विचारः सुरेश भारद्वाज

<p>शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला में कहा कि हिमाचल प्रदेश में संस्कृत विश्व विद्यालय बनाने को लेकर भी सरकार गम्भीर है। इसको लेकर सरकार द्वारा जगह और वित्तिय व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। शिमला ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में चल रहे पुस्तक मेले में द्वितीय राजभाषा संस्कृत समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री के साथ पूर्व सांसद शांता कुमार ने भी शिरकत की। समारोह में भाषा के रूप में संस्कृत के महत्व और राष्ट्र के योगदान के संस्कृत के महत्व पर चर्चा की गई। विद्वानों ने बताया कि संस्कृत कंप्यूटर, विज्ञान और नए प्रयोगों के लिए भी बेहतरीन भाषा है।</p>

<p><iframe allowfullscreen=”” frameborder=”0″ height=”360″ src=”https://www.youtube.com/embed/zFCFhZWVVrU” width=”640″></iframe></p>

<p>शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा के लिये देश भर में अग्रेजी, हिंदी और एक प्रांतीय भाषा का प्रावधान है। हिमाचल प्रदेश में संस्कृत द्वितीय भाषा है। प्रदेश सरकार जल्द ही संस्कृत भाषा को अनिर्वाय भाषा के रूप में पढ़ाये जाने के प्रयास करेगी। स्कूलों, शिक्षण संस्थानों में इसे अनिर्वाय भाषा के तौर कैसे पढ़ाया जाए इस पर सरकार चर्चा कर रही है।</p>

<p>धर्मशाला में शिक्षा बोर्ड के साथ इसको लेकर बैठक रखी गई है। शिक्षा विभाग की रिव्यू बैठक में भी इस पर चर्चा की गई है। संस्कृत विषय को लेकर स्कूलों और कॉलेजों में एनरोलमेंट बहुत कम है। इसलिए द्वितीय भाषा का दर्जा दिया है। लेकिन, इसे किताबों तक सीमित न रख कर इसका बढ़िया उपयोग किया जाए। इस पर सरकार प्रयास कर रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि संस्कृत का प्रचार प्रसार तब तक नही हो सकेगा जब तक संस्कृत प्रेमी आगे आकर इसमें पहल नहीं करते।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

13 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

13 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

13 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

13 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago