Categories: हिमाचल

प्रदेश की 67 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही: सुरेश कश्यप

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों की बैठक का आयोजन आज प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर में किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश शर्मा (बबली) की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा विशेष रूप में उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की राज्य सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में किसानों के लिए उत्तम कार्य कर रही है। राज्य सरकार वर्ष 2022 तक प्रदेश के सभी 9.61 लाख किसान परिवारों को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 के बजट के दौरान प्रदेश में प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। इस योजना में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग किए बिना प्राकृतिक खेती के साथ कृषि आय में वृद्धि की परिकल्पना की गई है। प्रदेश की 67 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने कहा हिमाचल के 8.68 लाख किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों और बागवानों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए भी अनेक प्रोत्साहन घोषित किए गए हैं। जिनमें किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आसान ऋण उपलब्ध करवाना है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानो की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए सौर बाड़ योजना प्रारंभ की। इस योजना पर किसानो को 80-85 प्रतिशत सबसिडी दी जा रही है और यह योजना किसानो के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी तरह मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत कांटेदार तारों एवं चेन लिंक के लिए किसानों को 50 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है जिसका लाभ भी प्रदेश के किसानो को प्राप्त हो रहा है।

प्रदेश के किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुना करने के लिये राज्य सरकार किसान संगठनों और स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण, कृषि विविधिकरण योजनाओं को लागू करने और मूल्यवर्धन आदि पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

14 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

14 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

14 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

14 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

15 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

15 hours ago