शांता ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को लिखा पत्र, कंगना मामले को लेकर सरकार के खिलाफ कार्यवाही की मांग

<p>बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यरी को पत्र लिखकर सरकार द्वारा कंगना रनौत के संवैधानिक अधिकारों को कुचलने पर चिंता जताई है। उन्होंने पत्र द्वारा राज्यपाल से विशेष आग्रह किया है कि प्रदेश में कंगना रनौत को अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित न किया जाए। प्रदेश सरकार को संविधान की मर्यादाओं का उल्लंघन करने से रोका जाए और इस प्रकार से बदले की भावना से प्रेरित होकर कंगना रनौत से किए गए अन्याय के लिए सरकार के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाए।&nbsp;</p>

<p>शांता ने कहा कि कंगना रनौत के संबंध में एक शिव सेना सांसद ने सभ्यता और शालीनता की सारी सीमाएं तोड़कर शर्मनाक शब्दों का प्रयोग किया है । और अब महाराष्ट्र सरकार ने कंगना रनौत के सभी संवैधानिक अधिकारों को कुचल कर उसके घर पर बुलडोजर घुमा दिया है। यह सारी कार्यवाही इतनी बर्रव है कि लोकतंत्र और सभ्य समाज में इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उच्च न्यायालय ने भी सरकार को फटकार लगाई है।</p>

<p>शांता कुमार ने कहा कि हस सब हिमाचल वासी और कंगना रनौत का पूरा परिवार बहुत अधिक चिंता में हैं। हिमाचल उस साहसी और प्रतिभाशाली बेटी ने मुंबई के सिनेमा जगत में अपना प्रशंसनीय स्थान बनाया है। भ्रष्टाचार और सिनेमा जगत में व्याप्त बुराईयों के संबंध में कंगना रनौत को अपने विचार प्रकट करने का संविधान पूरा अधिकार देता है। शांता ने कहा कि आप प्रदेश के महामहिम राज्यपाल हैं। हमें पूरा विश्वास है कि कंगना को पूरी सुरक्षा और न्याय मिलेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

3 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

3 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

3 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

3 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

3 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

3 hours ago