Categories: हिमाचल

19वीं रेड डी-हिमालय रैली में 11वीं बार चैंपियन बने सुरेश राणा

देश और दुनिया में सबसे कठिन रैलियों में शुमार मारूति सुजुकी रेड डी हिमालय चैंपियनशिप के खिताब को एक बार फिर मनाली के सुरेश राणा ने अपने नाम कर दिया है। सुरेश राणा इस रैली के विजेता 11 वीं बार बनें हैं। इस बार उनके साथ नेवीगेटर पीवी एस मुरती थे जिनके कुशल नेवीगेशन का साथ राणा को मिला।

शुक्रवार सुबह लेह में सम्पन्न हुई रेड डी हिमालय रैली को सुरेश राणा ने 60 मिनट से अधिक टाईम मार्जन से जीत लिया है। ओवल आल कार कैटेगरी में सुरेश पहले स्थान पर रहे। इस बार उन्होने जिप्सी की बजाए ग्रैंड विटारा में अपना भाग्य आजमाया व ओवर आल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।

वहीं संजय राजदान दूसरे व संजय अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। सुरेश राणा के साथ उन्ही के गांव करजां के मोहित ठाकुर ने क्लास थ्री में पहला स्थान प्राप्त किया है क्लास थ्री में भारतीय बाइक्स में अन्य देशों के पार्टस जोड़े जाते हैं जिसकी एक कैटागरी होती है।

मारुति सुज़ूकी इंडिया लिमिटेड ने मारुति सुज़ूकी रेड डी हिमालया के 19 वें संस्करण को 6 अक्तुबर की सुबह मनाली से रवाना किया। यह दुनिया की सबसे ऊंची ऐरीना रैली है। 170 से अधिक मोटरस्पोर्टस प्रेमी 110 टीमों ने इस रैली में भाग लिया। यह रैली 17,500 फीट की अत्यधिक ऊंचाई पर शून्य से 15 डिग्री सेल्यिस नीचे रैली काज़ा, सार्चू, पैंग, लेह, कारगिल और पेन्सी ला से होकर गुजरी। परन्तु सिर्फ 21 प्रतियोगी ही रैली को समाप्त कर पाए।

इस रैली का समापन लेह में 14 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। रिजल्ट शुक्रवार रात को तैयार होंगे व शनिवार को लेह में पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा जिसके लिए सभी प्रतियोगियों का इंतजार होगा ।

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

13 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

14 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

15 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

16 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

16 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

16 hours ago