Follow Us:

सूर्य-राहु की युति से बनेगा ग्रहण योग, इन राशियों पर बढ़ेगी परेशानी

➤ कुंभ राशि में सूर्य और राहु की युति से बनेगा अशुभ ग्रहण योग

➤ कर्क, कन्या और मीन राशि वालों के लिए सेहत, तनाव और आर्थिक चुनौती का संकेत

➤ फरवरी माह में सतर्कता, संयम और उपाय अपनाना रहेगा बेहद जरूरी


वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फरवरी 2026 में एक महत्वपूर्ण ग्रह स्थिति बनने जा रही है। ग्रहों के राजा सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही छाया ग्रह राहु स्थित हैं। इस स्थिति में सूर्य और राहु की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा, जिसे ज्योतिष में अशुभ योग माना जाता है।

यह ग्रहण योग कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण समय ला सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार कर्क, कन्या और मीन राशि के जातकों को इस दौरान स्वास्थ्य, मानसिक तनाव और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।


कर्क राशि (Cancer)

यह युति आपकी कुंडली के अष्टम भाव में बनेगी, जो अचानक होने वाली घटनाओं, स्वास्थ्य समस्याओं और मानसिक चिंता से जुड़ा होता है।
हृदय रोग से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि सूर्य हृदय का कारक ग्रह माना जाता है।
मानसिक तनाव, किसी गुप्त चिंता या अचानक परेशानी की आशंका इस समय बढ़ सकती है।


कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि से यह ग्रहण योग छठे भाव में बनेगा, जो शत्रु, रोग और कानूनी मामलों से संबंधित है।
इस दौरान कोर्ट-कचहरी, विवाद या विरोधियों से परेशानी हो सकती है।
गले और छाती से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
निवेश के मामलों में सतर्क रहें। नियमित रूप से सूर्य को जल अर्पित करना लाभकारी माना गया है।


मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए यह युति बारहवें भाव में बनेगी, जो खर्च, हानि और बदनामी से जुड़ा होता है।
अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है।
झूठे आरोप या सामाजिक छवि को लेकर चिंता की स्थिति बन सकती है।
प्रेम संबंधों में भी निराशा संभव है। साथ ही शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव होने से सेहत को लेकर अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है।