Follow Us:

चंबा के पांगी में मिला कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में एक कोरोना वायरस का संदिग्ध मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति नेपाल मूल का है और पांगी के होटल में काम करता है। पांगी के बार्डर पर पुलिस को चकमा देकर पांगी में पहुंचा हुआ है। इस बात का तभी खुलासा हुआ जब नेपाली मूल का व्यक्ति दस दिनों से अपने घर में बिस्तर पर लेटा रहा

जब उक्त पंचायत के लोगों ने उस पिछले दस दिनों से बीमार पाया तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे दी। और उसे  शाम को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर उसे आोसलेशन वार्ड में भर्ती किया गया पांगी सिविल अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए सुविधा न होने के कारण उसे चंबा रेफर कर दिया गया है।

अभी तक इस बात की पुष्टी नहीं हुई है की उसे कोरोना वायरस है। मगर नेपाल से पांगी पहुंचा हुआ है और पिछले दस दिनों से बीमार और खांस, जुकाम से ग्रस्त है। उधर सिविल अस्पताल के डॉक्टर अजय शर्मा ने बताया कि अशंका जताई गई है कि उक्त व्यक्ति में कोरोना के संक्रमण है। उन्होंने बातया कि व्यक्ति संसारी पुल पर पुलिस को चकमा देकर आया है और वहा पर पुलिस को बताया है कि वह कुल्लू से आया है मगर वह अपने घर नेपाल से पांगी पहुंचा हुआ है।