<p>जिला कांगड़ा के ज्वाली के अंतर्गत नरगाला में शनिवार को संदिग्ध बन्दूकों से लैस वर्दीधारी दिखने के बाद इलाके में दहशत फैल गई। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना देने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाए जाने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस की परेशानी और बढ़ गई।</p>
<p>सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर नरगाला के करीब 22 वर्षीय युवक ने घास काटते समय 4-5 वर्दीधारी लोगों को बन्दूकों से लैस देखा। जिसके बाद युवक ने अपने परिजनों को इस बात की सूचना दी। जिन्होंने बाद में इसकी सूचना जवाली पुलिस को दी गई जिस पर जवाली पुलिस मौका पर गई। पुलिस सहित स्थानीय लोगों ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया लेकिन कोई भी पता नहीं चल पाया। जिस स्थान पर संदिग्ध दिखने की सूचना थी, वहां पर काफी ज्यादा जंगल का एरिया है तो ऐसे में शिकारी होने की ज्यादा सम्भावना जताई जा रही है।</p>
<p>मामले की जानकारी मिलने के बाद से स्थानीय लोग सहम से गए हैं। एसपी कांगड़ा सन्तोष पटियाल ने बताया कि पुलिस को इस बारे सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने सर्च भी किया लेकिन कोई भी नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि फिर भी पुलिस इसको सुरक्षा के लिहाज से गम्भीरता से लेगी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि जिन लोगों को युवक ने देखा हो वो कोई शिकारी हों।</p>
<p> </p>
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज अपने व्यक्तिगत कार्यों…
ANI/New Delhi। 1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद हिमाचल…
नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala: मुख्यमंत्री ठाकुर…