Waste Management Nurpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए “उपयोग पोर्टल” के तहत “स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर” अभियान को लेकर नगर परिषद नूरपुर ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक जागरूकता बैठक आयोजित की। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा ने परिषद के कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए नगरवासियों से सहयोग की अपील की।
स्वच्छता जागरूकता और कचरा प्रबंधन की पहल
आशा वर्मा ने बताया कि “उपयोग पोर्टल” के तहत नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस कार्य में सेल्फ हेल्प ग्रुप (स्वयं सहायता समूह) की महिलाएं घर-घर जाकर जागरूकता फैलाएंगी ताकि कचरे के उचित निष्पादन को सुनिश्चित किया जा सके।
नगर परिषद द्वारा अपनाई गई प्रमुख पहलें:
- बेस्ट कंपोस्टिंग मशीन: नूरपुर में उपलब्ध कंपोस्टिंग मशीन में गीले कचरे को डालकर 15-20 दिनों में खाद के रूप में परिवर्तित किया जाता है।
- सूखे कचरे की रीसाइक्लिंग: इसे अलग कर पुनः उपयोग के लिए भेजा जाता है।
- सिंगल-यूज प्लास्टिक का निपटान: प्लास्टिक कचरे को सीमेंट फैक्ट्री में भेजकर नष्ट किया जाता है।
नगर परिषद की नागरिकों से अपील
कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा ने कहा कि यह अभियान केवल नगर परिषद तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि जीवनशैली बननी चाहिए।



