Categories: हिमाचल

विश्व की सबसे ऊंची हनुमान की मूर्ति बनकर तैयार, 21 जून को होगा अनावरण

सोलन जिला से करीब 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित सुल्तानपुर के नजदीक लाडो गांव देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने जा रहा है। इस जगह स्थित मानव भारती यूनिवर्सिटी में दुनिया की सबसे ऊंची 156 फीट ऊंची हनुमानजी की मूर्ति बनकर पूरी तरह तैयार हो गई है। 21 जून को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस मूर्ति का अनावरण करने जा रहे हैं।  हनुमान जी की ये मूर्ति 156 फीट ऊंची है। 20 फीट इसकी नींव है। जिसके 21 फीट ऊंचा चेहरा है। इसके अलावा 19 फीट की बाजू और 26 फीट लंबे पांव है। इस मूर्ती काे चार साल में बनाकर  तैयार किया गया है।

मूर्ति बनाने में 2 हजार टन सरिया, सीमेंट और बाकी सामान इस्तेमाल किया गया है। मूर्ति में लगी पाइपें नुकसान करने वाले पानी को बाहर निकालेंगी। इस मूर्ति पर भूकंप का भी काेई असर नहीं हाेगा। इसके अलावा इस मूर्ति पर परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। इसके लिए मूर्तिपर शॉक वेवर्स लगाए जा रहे हैं।

मानव भारती चैरिटेबल ट्रस्ट ने वर्ष 2014 में मू्र्ती के निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। इसका काम मातूराम आर्ट सेंटर दिल्ली को दिया था। इस मूर्तिको मूर्तिकार पद्मश्री नरेश कुमार ने बनाया है।मूर्तिका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। मानव भारती विश्वविद्यालय ने इसके लिए सारे दस्तावेज तैयार करके भेज दिए हैं। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉ की टीम कभी भी इसकी चैकिंग के लिए पहुंच सकती है। मूर्ति के बनने के बाद मानव भारती यूनिवर्सिटी धार्मिक पर्यटन का एक नया डेस्टिनेशन बनेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। मूर्तिके दर्शन के लिए यूनिवर्सिटी के अलग से रास्ता बनाया है, ताकि पर्यटक यहां पर आसानी से दर्शन कर सके।

अभी तक विश्व में सबसे ऊंची हनुमानजी की मूर्ति

त्रिनिदाद और टोबैगो द्वीप में 85 फीट ऊंची है। जबकि भारत के आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में 135 फीट ऊंची मूर्ति बनी हुई है। हिमाचल के ही शिमला जाखू में हनुमानजी की 108 फीट ऊंचीमूर्ति स्थापित है।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

3 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

4 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

4 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

19 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

20 hours ago