Follow Us:

तांत्रिक ने दो बच्चों सहित महिला को किया अगवा

desk |

तंत्र-मंत्र और जादू-टोना के चक्कर में कई बार इंसान इतना उलझ जाता है कि कोई भी गलत काम करने से परहेज नहीं करता हैं। ताजा मामला मंडी जिले का है, जहां एक महिला अपने दो बच्चों सहित गायब हो गई है।

बताया जा रहा है कि तांत्रिक ने बच्चों सहित महिला को अगवा कर लिया है। परिजनों ने क्षेत्र के एक तांत्रिक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। परिजनों का कहना है कि 10 साल के बेटे और 6 साल की बेटी के साथ 35 साल की सुमन शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद जोगिंद्रनगर से लापता हो गई। उसकी आखिरी लोकेशन चंडीगढ़ में मिली। अब उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। मोबाइल फोन भी बंद है। लापता महिला की बहन सपना ने पुलिस को बताया कि वह क्षेत्र के एक तांत्रिक के पास बच्चों के साथ कई बार आती थी।

विवाहिता के पति सोनू ने किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की है। सोनू का कहना है कि सुकाबाग के पास ही एक तांत्रिक ने उसकी पत्नी और दोनों बच्चों को अगवा किया हैं। वहीं पुलिस ने सोनू की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।