Categories: हिमाचल

स्पीति का ताशिगंग गांव दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र, जून में होंगे यहां पंचायत चुनाव

<p>हिमाचल में पंचायतीराज चुनावों का बिगुल बज चुका है। चुनाव का दौर है तो आपको जानकारी दे दें कि हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले का ताशीगंग देश औऱ दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है। चीन सीमा से महज 10 किलोमीटर दूर 15 हजार 256 फीट की ऊंचाई पर यह पोलिंग बूथ है। स्पीति के मुख्यालय काजा से करीब 35 किलोमीटर दूर ताशीगंग में लोकसभा चुनावों के दौरान 49 पंजीकृत मतदाता थे।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(8033).jpeg” style=”height:90px; width:743px” /></p>

<p>गौर रहे कि पहले 14 हजार 567 फीट की ऊंचाई पर स्थित स्पीति के ही हिक्किम को दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग बूथ होने का दर्जा प्राप्त था। अब यह रिकॉर्ड ताशीगंग के नाम दर्ज हो गया है। समुद्र तट से 4 हजार 650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण ताशीगंग पहुंचने पर सांस लेने में दिक्कत होती है।</p>

<p>ऑक्सीजन की कमी और ज्यादा ऊंचाई पर होने के कारण यहां पेड़-पौधे तो दूर, घास भी मुश्किल से उग पाती है। लोकसभा चुनावों में ताशीगंग पोलिंग बूथ में कुल 49 मतदाता, जिनमें 29 पुरुष और 20 महिलाएं थीं। यहां पर पंचायत चुनाव जून माह में प्रस्तावित है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago