Categories: हिमाचल

गुणात्मक शिक्षा और अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तकनीकी विश्वविद्यालयः राज्यपाल

<p>हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर के कुलपति प्रोफेसर एसटी बंसल ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक भेंट की। इस कॉफी टेबल बुक में विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद दस वर्षों की विकासात्मक यात्रा के साथ-साथ विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, परिकल्पना और भविष्य की योजनाओं का उल्लेख किया गया है।</p>

<p>राज्यपाल ने कुलपति के पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदेश का एक मात्र तकनीकी विश्वविद्यालय है जो शिक्षा के पुनर्विन्यास, गुणात्मक शिक्षा और प्रबंधन पर कार्य कर रहा है। इस छोटी-सी अवधि में विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षण, अनुसंधान, नवाचार, उद्यमिता और कार्यक्रमों के माध्यम से बहुमूल्य योगदान दिया है। इसके फलस्वरूप विश्वविद्यालय वैश्विक चुनौतियों के समाधान खोजने और समाज व अर्थव्यवस्था की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।</p>

<p>उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय प्रशिक्षण और अनुसंधान में उच्च मापदंड स्थापित कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कॉफी टेबल बुक न केवल एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है बल्कि इससे तकनीकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रेरणा भी मिलेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

10 mins ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

29 mins ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

33 mins ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

42 mins ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

1 hour ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

5 hours ago