<p>उत्तर भारत के मैदानों में पसरी तेज गर्मी अब पहाड़ों पर भी लोगों को पसीने से तर कर रही है। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कई स्थानों पर गर्मी के तेवर तीखे हो गए। मॉनसून से पहले हिमाचल में गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। गर्म हवाओं की वजह से मैदानी इलाकों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा लोगों के पसीने छुटने लगे हैं।</p>
<p>प्रदेश में मंगलवार इस साल का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। ऊना जिला ने गर्मी के मामले में कई मैदानी राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने और कहीं-कहीं मध्यम से तेज लू चलने के असार जताए हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार पहली जून से तीन जून तक प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी और प्रदेश के कुछ एक निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।</p>
<p>मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि राजधानी शिमला में मंगलवार को तेज धूप के कारण तापमान 27 के पार हो गया। शिमला में इस साल का सबसे अधिक तापमान मंगलवार को 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।</p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…