हिमाचल

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की अंतरिम बजट में केंद्र सरकार ने रखी नींव

केंद्र की मोदी सरकार ने आज अपने कार्यकाल का अंतिम अंतरिम बजट पेश किया। चुनावी वर्ष में इस बजट से देश के लोगों को काफ़ी अपेक्षाएं थी। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय अंतरिम बजट को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की नींव बताते हुए कहा कि अंतरिम बजट काफ़ी संतुलित हैं हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और युवा ,गरीब, महिला और किसान को मजबूती प्रदान करने वाला बजट पेश किया गया है।

शिमला में पत्रकार वार्ता कर जयराम ठाकुर ने कहा कि दस साल में केंद्र की मोदी सरकार ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।राम मंदिर निर्माण, कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसे बेहतरीन काम हुए हैं।दस वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है।भारत के 80 करोड लोगों गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन बदस्तूर जारी है।जीएसटी कलेक्शन दो गुना हुआ है।78 लाख लोगों को स्वनिधि के माध्यम से लाभ दिया गया।स्वयं सहायता समूह को प्रोत्साहित करने के लिए 3 करोड़ दीदियां लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।दस सालों में 30 करोड़ महिलाओं को मुद्रा लोन दिया गया है।

जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 13 महीने के कार्यकाल में कोंग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा, विधायक से लेकर कार्यकर्ता को सम्मान नहीं मिल रहा है। विधायक राजेंद्र राणा का पत्र एक साल में बेहतर नहीं कर पाए इसका सबूत है। राणा ने नौकरियों की उम्मीद लगाए बैठे अभ्यर्थियों के परिणाम न निकालने पर पत्र में जिक्र किया है और उनके विधान सभा क्षेत्र सुजानपर में मुख्यमंत्री की घोषणाएं पुरी नही हुई है। कहने को सुख की सरकार लेकिन अपने ही लोगों को सुख की अनुभूति नहीं हो रही है। दृष्टिबाधित बेरोजगार ,एसएमसी शिक्षक धरने पर बैठे है। हमीरपुर आयोग बंद करने का सीएम को शौक लेकिन शुरू करना बस की बात नहीं। प्रदेश से इंडस्ट्री जा रही है लेकिन मंत्री दुबई घूम रही है सरकार को इसकी चिंता नही है।

वही जयराम ठाकुर ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 3 व 4 फरवरी को धर्मशाला आएंगे जहां पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। चार फ़रवरी को लोकसभा चुनावो की दृष्टि से महत्वपूर्ण बैठक होगी।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

3 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

4 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

10 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

11 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

11 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

11 hours ago