Categories: हिमाचल

हिमाचल में समय से पहले ठंड ने दी दस्तक, 13-14 नवंबर को बारिश-बर्फ़बारी की चेतावनी

<p>मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 13 से 14 नवम्बर तक प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। इसके चलते पूरे प्रदेश में और ठंड बढ़ेगी। इस मर्तबा समय से पहले ही ठंड ने दस्तक दे दी है जिसकी वजह से तापमान सामान्य से कम चल रहा है। आने वाले दिनों में तापमान और लुढ़कने से ठंड और अधिक बढेगी।</p>

<p>शुक्रवार को न्यूनतम तापमान अब तक सीजन का सबसे कम 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री दर्ज हुआ। दिन का तापमान कम हो जाने से दिन में भी गुलाबी सर्दी का अहसास होना शुरू हो गया।</p>

<p>मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया की पश्चिम विक्षोभ की वजह से 13 से 14 नवम्बर को हिमाचल में बादल छाएंगे। जिसके चलते प्रदेश की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है जबकि, अन्य इलाकों में बारिश की संभावना है। किन्नौर के कल्पा, चितकुल और लाहौली-स्पीति जिले के केलांग सहित अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।</p>

<p>उन्होंने बताया की इस मर्तबा हिमाचल प्रदेश में वक़्त से पहले ही ठंड बढ़ गई है जो आने वाले समय में और अधिक&nbsp; बढ़ सकती है। क्योंकि अक्टूबर माह में हुई जोरदार बारिश और बर्फबारी ने प्रदेश को ठंड की चपेट में ले रखा है। जिससे तापमान समान्य से कम चल रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार: बाली

नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala:  मुख्यमंत्री ठाकुर…

6 hours ago

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम करेगी पराशर की भूमि का मंथन

मंडी: विश्‍व में धार्मिक पर्यटन में अपनी खास पहचान बना रहा मंडी जिल के पराशर…

6 hours ago

बिलासपुर में क्रूज के बाद शिकारा भी उतरा, पर्यटकों के लिए अनोखा अनुभव

Bilaspur:बिलासपुर के गोविंद सागर झील में शुक्रवार को छह सीटर शिकारा उतारा जाएगा, जो पर्यटकों…

6 hours ago

सीपीएस संजय अवस्थी की नसीहत पर विक्रमादित्य का पलटवार, बोले- मेरी जवाबदेही सिर्फ हाईकमान और सीएम को

Shimla: स्‍ट्रीट वेंडर पालिसी को हिमाचल में लागू करने के ताने बाने में कांग्रेस खुद…

7 hours ago

चूड़ी की छात्राओं का अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, अब राज्‍यस्‍तर पर नाम चमकाने का मौका

चंबा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में…

13 hours ago

कठुआ मे तैनात हिमाचल के मंडी का जवान शहीद!

  Jammu/Mandi: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हिमाचल के जोगिंद्रनगर का जवान शहीद हो गया है।…

14 hours ago