हिमाचल

इंदिरा गांधी के दूरदर्शी निर्णयों का देश को हो रहा लाभः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐतिहासिक रिज पर भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि आज देश को उनके दूरदर्शी निर्णयों का लाभ मिल रहा है। उन्होंने आम आदमी को लाभ पहुंचाने के लिए भू-सुधार कानून लाने और बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने जैसे साहसिक फैसले लिये।

उन्होंने बांग्लादेश की मुक्ति में अहम योगदान दिया है, जो देशभक्ति का एक अद्वितीय उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, पार्षदगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

पीएम मोदी ने बेरोजगारों, महिलाओं और आम जनता को ठगा: आनंद शर्मा

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…

11 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

12 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

12 hours ago

‘व्यापक बदलावों के लिए पत्रकारों को ज्यादा ज़िम्मेदारी से करना होगा काम’

जयपुर: द फ्यूचर सोसाइटी के अभियान "जेंडर सेंसिटिव राजस्थान" के तहत 15 मई, बुधवार को…

12 hours ago

CAA के तहत पहली बार मिली भारतीय नागरिकता, 14 लोगों को मिला सिटीजनशिप सर्टिफिकेट

केंद्र सरकार ने CAA लागू करने के बाद पहली बार 300 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता…

13 hours ago

जयराम ठाकुर का मुख्यमंत्री पर निशाना, पूरी नहीं होने वाली मुख्यमंत्री की व्यवस्था परिवर्तन की फिल्म

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के साथ…

14 hours ago