हिमाचल

विश्व के सबसे ऊंचे गांव हिक्किम में पत्र पेटी की तरह दिखने वाला देश का पहला पोस्ट ऑफिस शुरू

स्पिति घाटी के नाम एक ओर नया इतिहास जुड़ गया है। विश्व के सबसे उंचे वाहन योग्य गांव हिक्किम में देश का पहला पत्र पेटी की तरह दिखने वाला पोस्ट ऑफिस विधिवत रूप से शुरू हो गया है। भारतीय डाक विभाग हिमाचल परिमंडल की चीफ पोस्ट मास्टर जनरल वंदिता कौल ने इसका शुभारंभ किया। मंगलवार को डाक विभाग की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन हिक्किम गांव में किया गया। इस बतौर मुख्यातिथि चीफ पोस्ट मास्टर जनरल वंदिता कौल रही। बल्कि साथ में विश्ष्ठि अतिथि के तौर पर एडीसी अभिषेक वर्मा रहे।

रामपुर डाक मंडल के तहत देश का पहला पत्र पेटी स्वरूप का पोस्ट ऑफिस आता है। वर्ष 1983 से हिक्कि गांव में विश्व का सबसे उंचा पोस्ट ऑफिस चल रहा था। लेकिन अब इसे नई लुक में तैयार करके शुरू किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि वंदिता कौल ने कहा कि देश भर में इस तरह का पोस्ट ऑफिस नहीं है। ये अपने आप में आकर्षण का केंद्र है। हिक्क्मि पोस्ट ऑफिस से पर्यटक देश दुनिया में अपने करीबियों को पत्र भेजते हैं। पर्यटन की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। डाक विभाग अब डिजिटल बन चुका है। हर घर तक डाक विभाग अपनी सेवाएं पहुंचा रहा है। कोविड काल में लोगों के घरों तक पेंशन का लाभ पहुंचाया है। आज ऑनलाईन शॉपिग का सामान भी लोगों के घरों तक डाक विभाग पहुंचा रहा है।

उन्होंने बेहतर कार्य के लिए डाक विभाग के रामपुर परिमंडल के स्टाफ की तारीफ भी की। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीसी अभिषेक वर्मा ने कहा कि स्पिति में पर्यटकों की पंसदीदा जगहों में से हिक्किम का पोस्ट ऑफिस भी है। लेकिन अब पर्यटकों को ये लेटर बॉक्स की आकृति में चलने वाला पोस्ट ऑफिस भी पंसद आएगा। लांगचा पंचायत में यह नया कीर्तिमान स्थापित हो गया है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

4 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

4 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

11 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

11 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

11 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

11 hours ago