Follow Us:

कांगड़ा के इस राजा की बहू ने जेठ पर लगाए गंभीर आरोप, CM से गुहार

पी.चंद |

कांगड़ा जिला के डाडासीबा रियासत के राजा हरमिंदर सिंह की बहू मीनाक्षी सिंह ने अपने जेठ पर उनकी सम्पति हड़पने का आरोप लगाया है। मीनाक्षी ने आरोप लगाया है कि उनके जेठ ने उनकी संपत्ति को धोखाधड़ी से हड़प लिया है।

मीनाक्षी सिंह इसके लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रही हैं लेकिन उनके राजनीतिक रसूख के कारण उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से न्याय की गुहार लगाई है कि उसे उसकी संपत्ति वापस करवाई जाए।