Categories: हिमाचल

‘किसानों- बागवानों पर भी ध्यान दे सरकार’, ओलावृष्टि से 30% सेब और अन्य फलों को हुआ है नुक्सान

<p>भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) हाल ही में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर बेहद चिंता व्यक्त करती हैं। पिछले दिनों में शिमला जिला के रोहड़ू के नावर क्षेत्र में, कोटखाई के महासू, क्यारवी, कलबोग, स्पोइल, ठियोग के मतियाना, कन्द्रू, गुठान, नारकंडा, रामपुर के दोफदा, कुल्लू ज़िला के आनी के खनाग आदि में भारी ओलावृष्टि से सेब, नाशपती, बादाम, आड़ू, खुमानी, प्लम, और अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है।</p>

<p>दरअसल प्रदेश की आर्थिकी में सेब और अन्य फलों का महत्वपूर्ण योगदान है। इससे प्रदेश की बड़ी आबादी रोज़गार अर्जित करती है। इस ओलावृष्टि से करीब 30 प्रतिशत सेब और अन्य फलों की फसल को क्षति हुई है, इसके कारण हज़ारों परिवार प्रभावित हुए हैं। इससे इनकी आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। पिछले कुछ समय से प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं जैसे ओलावृष्टि, बेमौसमी वर्षा और अंधड़ से किसानों और बागवानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। लेकिन सरकार आज चुनाव में व्यस्त हैं और इनका आज तक कोई भी आंकलन नहीं किया गया। सरकार के इस पर कोई दिशानिर्देश न होने के कारण अधिकारी भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहें हैं। किसान और बागवान आज सरकारी कार्यालयों में दर-दर भटक रहे हैं परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। इससे किसान और बागवान बेहद ठगा सा महसूस कर रहे हैं।</p>

<p>सी.पी.एम. मांग करती है कि प्रदेश सरकार इस ओलावृष्टि से हुई क्षति का तुरंत आंकलन के आदेश अधिकारियों को करें और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। सरकार बैंकों को आदेश करें कि प्रभावित किसानों व बागवानों के कर्ज की वसूली पर तुरंत रोक लगाए और इनका कर्ज़ माफ़ किया जाए। इसके साथ प्रभावित किसानों और बागवानों को बीज, खाद, फफूंदीनाशक, कीटनाशक और अन्य लागत वस्तुएं उपदान पर दिये जायें। यदि समय रहते सरकार इन प्रभावित किसानों और बागवानों को राहत प्रदान नहीं करती हैं तो पार्टी किसानों को संगठित इसके लिए आंदोलन करेंगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 mins ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

14 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

15 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

15 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

16 hours ago